Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को दिसंबर 2022 से मिलेंगे स्मार्टफोन
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को दिसंबर 2022 से मिलेंगे स्मार्टफोन: Mukhyamantri Free Mobile Yojana 2022, Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Kab Milega, Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Kaise Apply Kare, Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Kaise Milega, Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 List me Name Kaise Check Kare राजस्थान महिलाओं को फ्री मोबाइल कब मिलेगा। राजस्थान में महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन कब से दिया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 की संपूर्ण जानकारी हम यहां उपलब्ध करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा दिसंबर 2022 से फ्री मोबाइल योजना वितरण का शुभारंभ किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी। चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया 3 साल तक स्मार्टफोन फ्री यूज कर सकती हैं। राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को मुफ्त मोबाइल योजना दिसंबर 2022 से शुरू करने की तैयारी है। महिलाओं को लगभग 9500 रुपए की कीमत वाला मोबाइल दिया जाएगा। मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी। राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर दिसंबर 2022 से फोन बांटे जाएंगे। फोन के इस्तेमाल करने की जानकारी डिजिटल सखी द्वारा दी जाएगी। डिजिटल सखी ई केवाईसी कैसे करें एवं फोन का इस्तेमाल कैसे करें इनकी जानकारी देंगी।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 मोबाइल फोन वितरण
राजस्थान में चिरंजीवी कार्डधारी 1.35 करोड़ महिलाओं को दिवाली के बाद मोबाइल बांटना शुरू होंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर दिसंबर 2022 से फोन बांटे जाएंगे। यह फोन सैमसंग, नोकिया और जिओ के होंगे जो 3 साल के डाटा बैकअप के साथ दिए जाएंगे। कैमरे में मोबाइल फोन लेने के लिए आधार और जनाधार लिया जाएगा। महिलाओं को मोबाइल फोन वितरण के साथ उसके इस्तेमाल करने के लिए डिजिटली साक्षर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार पहले 70000 मास्टर ट्रेनर अर्थात डिजिटल सखी तैयार करेंगे। हर ग्राम पंचायत में 4-4 महिलाओं का समूह तैयार किया जाएगा। जो फोन वितरण से लेकर उनके इस्तेमाल तक की जानकारी महिलाओं को देंगी। महिला अभ्यर्थी इस फोन को बेच नहीं सकती हैं। सरकारी योजनाओं के लिए इसी से आवेदन एवं सिम बदला तो काम नहीं करेगा यह मोबाइल फोन। फोन की प्राइमरी सिम बॉक्स को बंद रखा जाएगा। सेकेंडरी सिम में वही सिम काम करेगी जो एक्टिवेट करके दी जाएगी।